Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Feb 2023 5:44 pm IST


अजीत कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बने


उत्तरकाशी : उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा हाल ही में जिला संगठन में किये फेरबदल के बाद शहर व ब्लॉक अध्यक्ष पदों पर भी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें जनपद उत्तरकाशी में भी प्रदेश कांग्रेस के अनुमोदन पर उत्तरकाशी नगर अध्यक्ष पद पर जोशियाड़ा से पालिका सभाषद अजीत गुसाईं, भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राजकेंद्र थनवान व डुंडा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राय सिंह रावत को पदभार दिया गया है। जिलाध्यक्ष मनीष राणा, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत आदि ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।