Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 Aug 2022 5:00 am IST

अपराध

कर्नाटक : चित्रदुर्ग जिले के मठ प्रमुख और लिंगायत संत समेत 5 के खिलाफ मुकदमा, जानिए वजह...


कर्नाटक पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के एक मठ के प्रमुख और लिंगायत संत समेत 5 के खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

बाल कल्याण समिति यानि सीडब्ल्यूसी की शिकायत के आधार पर नजराबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बाल कल्याण समिति से मैसूरू के एक गैर सरकारी संगठन ‘ओदानदी’ ने लड़कियों की सुरक्षा और संत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। दरअसल, यहां हाईस्कूल की लड़कियों का यौन शोषण किया जाता है। मठ की ओर से संचालित छात्रावास में महिला वार्डन को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो दो लड़कियों के बयानों पर शिकायत दर्ज की गई है। दोनों ने संत पर पिछले कुछ सालों से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़कियों ने एनजीओ से संपर्क उन्हें अपनी आपबीती सुनाई थी। जिसके बाद संगठन ने शिकायत दर्ज कराई। बताते चलंर कि, पीड़ित छात्राओं को बहाने से संत के कमरे में भेजा जाता था, और वहां उनके खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया जाता था।