Read in App


• Mon, 8 Apr 2024 3:50 pm IST


कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र रावत को विजयी बनाने का संकल्प लिया


हरिद्वार : प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में नरेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष जनता की आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की एकजुटता के चलते हरिद्वार समेत प्रदेश की पांचों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत होगी। पूर्व राज्यमंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि आज भाजपा की नीतियों, नीयत के कारण संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। सपा नेता डॉ. राजेन्द्र पाराशर ने कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर विपक्षी नेताओं को एजंसियों के माध्यम से परेशान किया जा रहा है।