Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 4 Aug 2022 6:02 pm IST


स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मियों का आंदोलन जारी


बागेश्वर : दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मियों का आंदोलन जारी है। नाराज कर्मचारियों गुरुवार को भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार उन्हें यूज एंड थ्रो की तरह उपयोग कर रही है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वह पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर बलवंत सिंह, सुरेश चंद्र, संजय कन्नोजिया, हरीश गिरी, पूजा कन्नोजिया आदि मौजूद रहे।