रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हथिनी कंचभा के बच्चे सावन के 3 साल पूरे हो गये हैं। इस मौके पर कॉर्बेट प्रशासन ने धूमधाम से सावन का जन्मदिन मनाया। सावन के जन्मदिन के मौके पर एक क्विंटल 30 किलो का केक बनाया गया था। बता दें कॉर्बेट प्रशासन 2017 में कर्नाटक से 9 हाथी लाये गए था। इनमें से एक हथिनी कंचभा गर्भवती थी। हथिनी ने एक बच्चे को जन्म दिया बच्चे का नाम कॉर्बेट प्रशासन ने "सावन" रखा। हर साल कॉर्बेट प्रशासन सावन का जन्मदिन धूमधाम से मनाता है।