Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Sep 2021 7:55 am IST


वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न


हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित हुई। 
बैठक में लालढांग स्थित रसूलपुर मिट्ठीबेरी के संबंध में विस्तृत रूप से विचार-विमर्श हुआ, जिसमें डीएफओ  नीरज कुमार एवं वनाधिकार समिति की अध्यक्षा श्रुति लखेड़ा ने वनाधिकार के संबंध में अपने-अपने पक्ष रखे।                                      जिलाधिकारी  विनय शंकर पाण्डेय ने  सभी पक्षों को सुनने के बाद निर्देश दिये कि इस प्रकरण से संबंधित जितने भी प्रमाण हैं, एक सप्ताह में उपलब्ध करा दिये जाएं।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी  अमन अनिरूद्ध भी उपस्थित थे।