Read in App


• Wed, 8 Nov 2023 4:22 pm IST


अल्मोड़ा के सीनियर व बुजुर्ग खिलाड़ियों ने रुद्रपुर में बजाया डंका


अल्मोड़ा : जिले के सीनियर व बुजुर्ग खिलाड़ियों ने रुद्रपुर में शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपना डंका बजाया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 13 पदक जीते हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर नगरवासियों ने खुशी जताई है।देवभूमि मास्टर्स एसोसिएशन की महासचिव रमा जोशी ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया था। स्वयं उन्होंने 55 आयु वर्ग की 800 और 400 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण व 200 मीटर में एक रजत पदक जीता। राज्य आंदोलनकारी जीवन चंद्र जोशी ने 65 आयु वर्ग की पैदल चाल में एक स्वर्ण अपने नाम किया। 70 आयु वर्ग में पूरन चंद्र भट्ट ने 5000 मीटर दौड़ और 5000 मीटर पैदल चाल में दो स्वर्ण जीते। कमला भट्ट ने 60 आयु वर्ग में 400, 200 और 100 मीटर दौड़ में तीन स्वर्ण पर कब्जा जमाया। 40 आयु वर्ग में हीरा कनवाल ने लंबी कूद, 200 व 100 मीटर दौड़ में तीन स्वर्ण अपने नाम किए। 65 आयु वर्ग में बलवंत सिह ने चक्का फेंक में रजत पदक जीता। सीनियर व बुजुर्ग खिलाड़ियों की उपलब्धि पर नगरवासियों ने खुशी जताई है