Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 26 Dec 2024 5:12 pm IST


वार्षिकोत्सव में बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी सम्मानित हुए


हवालबाग के ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया। उन्होंने बच्चों से लक्ष्य का निर्धारण कर आगे बढ़ने की सलाह दी। साथ ही पढ़ाई के साथ खेल में भी प्रतिभाग करने को कहा, जिससे मानसिक और शारीरिक विकास हो सके। इस दौरान बच्चों ने कुमाउनी, गढ़वाली सहित अन्य संस्कृति में गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। मेधावियों को मेडल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यहां प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंत, शिक्षक गोविंद कुमार, हेम सती, पीयूष धौनी, रश्मि पंत, गीता नेगी, लता बिष्ट, माया बिष्ट, रजत मेहता, गीता मुस्युनी, डॉ. एसएस सावंत, डॉ. दिनेश जोशी, सीमा बिष्ट, नरेंद्र मेहता, लक्ष्मण राम, पूरन नेगी, नीरज पंत, कृपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, भीम सिंह अधिकारी, विनोद कुमार, हयात बिष्ट, रमेश जोशी, देवेंद्र कर्नाटक, भूपेंद्र बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, प्रकाश मेहता, आशा मेहता, कंचन पाण्डे, रश्मि काण्डपाल, पायल काण्डपाल आदि थे।