Read in App


• Sun, 4 Jul 2021 9:48 am IST


टनकपुर में महंगाई को लेकर बिफरे कांग्रेसी


देश में गैस, डीजल, खाद्य पदार्थों के दामों में हो रही बेतहाशा बढ़ोत्तरी के विरोध में टनकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से मनमानी महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की है।

पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में स्टेशन चौराहे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने सरकार को हिटलरशाही करार दिया। खर्कवाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में सिर्फ महंगाई का विकास हुआ है। इस सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है।