Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 22 Oct 2021 3:50 pm IST


कांग्रेस युवा नेता का निधन


घनसाली क्षेत्र के आरगढ़ पट्टी के ग्राम भनेल्डी निवासी कांग्रेस के युवा नेता मकान लाल (39) का गुरुवार रात को आकस्मिक निधन हो गया। वह घनसाली से आगामी विधानसभा चुवान की तैयारियों में जुटे थे, उनके निधन से क्षेत्र में शोक लहर है।

कांग्रेस नेता मकान लाल क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के साथ अपने राजनीतिक मुकाम की तलाश मे जुटे थे। वह वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति एवं जन जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।  क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी है।