Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 29 Apr 2023 11:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

यूएई के नाम दर्ज हुआ इतिहास, सुल्तान अलनेयादी बने आईएसएस पर स्पेसवॉक करने वाले पहले अरब यात्री...


संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अलनेयादी ने इतिहास रच दिया है। सुल्तान, अभियान 69 के दौरान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर स्पेसवॉक करने वाले पहले अरब यात्री बन गए हैं। 

मोहम्मद बिन राशिद स्पेस सेंटर ने बताया कि, सुल्तान अलनेयादी स्पेसवॉक करने वाले पहले मुस्लिम अंतरिक्ष यात्री हैं। उनके इतिहास रचने से पूरा यूएई गर्व महसूस कर रहा है। वहींयूएई के उपराष्ट्रपति और  प्रधानमंत्री और दुबई के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कहा कि, सुल्तान ने तीन साल गहन प्रशिक्षण किया, जिसका परिणाम आज सामने हैं। आज हम उन्हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर स्पेसवॉक करते हुए देख सकते हैं।

बता दें कि, किसी भी अरब अंतरिक्ष यात्री के लिए 7.01 घंटे की एक्सट्राव्हीकुलर एक्टिविटी करने का पहला मौका था। इस दौरान, अल नेयादी और नासा के चालक दल के सदस्य स्टीफन बोवेन ने रेडियो फ्रीक्वेंसी ग्रुप यूनिट नाम के संचार उपकरण के एक हिस्से को ठीक किया। वहीं, सोलर ऐरे इंस्टॉलेशन में भी दोनों ने अच्छी भूमिका निभाई। बता दें, संयुक्त अरब अमीरात 10वां ऐसा देश में बन गया है जिसने अपने नागरिक को अंतरिक्ष में स्पेस वॉक कराया है। स्पेसवॉक से पहले अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से जांच की गई थी।