Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Jul 2022 5:50 pm IST


राजकीय महाविद्यालय मे विधिक शिविर का आयोजन, छात्र-छात्राओं को दी गई कानूनी जानकारी


डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित विधिक शिविर में छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही करियर काउंसिलिंग की गई। कार्यक्रम में सीनियर सिविल जज छवि बंसल ने साइबर क्राइम, जालसाजी, भ्रूण जांच, बैंक फ्रॉड सहित कई कानूनी जानकारियां दी। सीओ कर्णप्रयाग अमित कुमार और तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारियों के अलावा करियर संबधी जानकारियां दी। इससे पूर्व महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डा. एमएस कंडारी एवं अन्य द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।