Read in App


• Sat, 24 Jul 2021 12:02 pm IST


कांग्रेस टीम में चंपावत जिले के चार लोगों को भी जगह मिली


चंपावत। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने जंबो टीम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस टीम में चंपावत जिले के भी चार कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव हेमेश खर्कवाल को चुनाव प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है। समिति के अध्यक्ष हरीश रावत हैं। इसके अलावा जल संस्थान में सहायक अभियंता पद से इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में उतरे लोहाघाट के सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत वर्मा को चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य बनाया गया है। इस समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी हैं। वहीं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सूरज प्रहरी को भी चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा बनबसा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश चंद को प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर बनाया गया है।