Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Nov 2022 4:45 pm IST


मोरी बाजार में गंदगी के ढेर से लोग परेशान


उत्तरकाशी :  मोरी बाजार में कूड़ा निस्तारण की समस्या बनी है। यहां ब्लॉक मुख्यालय के चौराहे पर कूड़ा डंप किया जा रहा है। जिससे स्वच्छता के दावों की हवा निकल रही है। यहां कूड़े से आ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं।डंपिंग जोन न होने की वजह से मोरी बाजार से इकट्ठे कूड़ा-करकट कई महीनों से बाजार के चौराहे पर डंप किया जा रहा है। मोरी ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य बाजार क्षेत्र के चौराहे पर कूड़े के ढेर लगे हैं। प्रत्येक दिन कूड़ा चौराहे पर उड़ेला जा रहा है। जिससे पूरी सड़क पर कूड़ा बिखरा पड़ा है। बाजार में कूड़े की दुर्गंध से लोग खासे परेशान हैं। बाजार क्षेत्र के चौराहे से विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हरकीदून सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महाविद्यालय, इंटर कालेज सहित शिव मंदिर को जाने वाला मुख्य मार्ग है। स्थानीय लोगों ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है।