Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Apr 2022 5:51 pm IST


विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन


 चम्पावत: पाटी इंडस इंटरनेशनल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर तमाम प्रतियोगिताओं आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।स्कूल परिसर में हुई कला प्रतियोगिता में प्रांशु जोशी, अपार तिवारी, वरुनिका लडवाल पहले तीन स्थान पर रहे। स्लोगन में अक्षत सोराड़ी, दीपा बिष्ट, श्रेष्ठ कुमार ने बाजी मारी। निबंध में ऋसिका ग्वाल ने पहला, निहारिका ने दूसरा, रक्षिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठ में यतिका पहले, खुशी दूसरे और रिवान तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। प्रधानाचार्य चंद्रा लडवाल ने छात्र-छात्राओं को विश्व पृथ्वी दिवस की जानकारी दी।