Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Mar 2022 7:18 am IST


प्रदीप के जज्बे को देश कर रहा सलाम, हरभजन सिंह, हरीश रावत जैसे दिग्गजों ने बढ़ाया हौसला


उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का का 19 वर्षीय प्रदीम मेहरा इस समय ट्वीटर पर सनसनी बन चुका है। वह नोएडा सेक्टर 16 के एक रेस्टोरेंट में काम करने के साथ ही भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दाैड़ लगाता है। यह उसका डेली रूटीन है। पर 20 मार्च की शाम 6 बजकर 53 मिनट पर कुछ ऐसा होता है कि यह आम लड़का ट्विटर पर हीरो बन जाता है। प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत, लगे रहो मुन्नाभाई व थ्री इडियट्स के लिए नेशनल अवार्ड विजेता सिंगर-राइटर स्वानंद किरकिरे, कृष्ण की भूमिका निभा चुके अभिनेता स्वपनिल जोशी, इंडयिन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट श्रीनिवास, प्रसिद्ध आरजे, आइएएस, देश के वरिष्ठ पत्रकार और न जाने कितनी हस्तियों ने प्रदीप को शुभकामनाएं दी हैं और यह सिलसिला जारी है। यह लिस्ट लंबी होती जा रही है।