Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 28 Apr 2023 12:43 pm IST

मनोरंजन

जिया खान सुसाइड मामले में आया सीबीआई कोर्ट का फैसला, सूरज पंचोली को किया गया बरी


बॉलीवुड एक्ट्रेस सुसाइड केस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने आज तकरीबन 10 साल बाद अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को बरी कर दिया है।
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान मुंबई में अपने घर पर  3 जून 2013 को मृत पाई गई थीं।  एक्ट्रेस के सुसाइड मामले में अभिनेता सूरज पंचोली पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगा था।