Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 22 May 2022 7:30 am IST

अंतरराष्ट्रीय

सद्गुरु ''मिट्टी बचाओ'' अभियान से जुड़े 72 देश, कानून बनाने पर जताई सहमति


ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु ''मिट्टी बचाओ'' अभियान चला रहे हैं। वे इस अभियान में एकेले बाइक पर सवार होकर 100 दिनों में 27 देशों की यात्रा पर निकले हैं। ''मिट्टी बचाओ'' अभियान को दुनियाभर से सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। इस अभियान को अभी तक 2 मिलियन लोगों तक पहुंचाया जा चुका है। 

वहीं अब सद्गुरु ''मिट्टी बचाओ'' अभियान के तहत 72 देशों ने ''मिट्टी बचाओ'' को लेकर कानून बनाने पर सहमति जताई है।  सद्गुरु का कहना है कि, ''मिट्टी हमारी को प्रोपर्टी नहीं है, ये हमें हमारे पूर्वजों से विरासत में मिली है, अब ये हमारी जिम्मेदारी बनती है कि, हम इसे अपनी आने वाली पीढ़ी तक सुरक्षित पहुंचाए।'' बता दें कि, अभियान के तहत सद्गुरु बाइक से करीब 30 हजार किमी का सफर तय करेंगे। उन्होंने अपनी इस यात्रा की शुरुआत मार्च के महीने में की और अब तक वह अपनी आधी यात्रा पूरी कर चुके हैं। यात्रा में उन्होंने अधिकांश यूरोप, मध्य के देशों समेत मिडल ईस्ट की देशों की यात्रा की। और वहां के जनप्रतिनिधियों समेत आम नागरिकों से मिट्टी को बचाने की नीतियां बनाने को कहा। 

सद्गुरु इस अभियान के तहत अपनी यात्रा के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों की परवाह किए बिना बर्फ, रेतिले तूफान, कंपा देने वाले ठंडे इलाकों में भी सफर कर रहे हैं। सद्गुरु अपनी इस यात्रा के दौरान विभिन्न देशों के राजनेताओं, एक्सपर्टस्, नागरिकों, मीडियाकर्मियों समेत प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात कर उन्हें इस गंभीर विषय पर सकारात्मक नीतियां बनाने का निवेदन कर रहे हैं।