Read in App


• Mon, 24 May 2021 11:22 am IST


मौसम ठीक होने पर भी नहीं खुला बद्रीनाथ हाईवे


मौसम के बदले मिजाज के कारण एक बार फिर गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं बदरीनाथ हाईवे आज सोमवार को भी नहीं खुला है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलियासौड़ के समीप रविवार रात नौ बजे पुस्ता ढहने से मार्ग बंद हो गया था। जिसे सोमवार तड़के पाचं बजे खोल दिया गया। जबकि यमुनोत्री हाईवे रविवार देर रात हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश की संभावना है। रविवार को सुबह से ही चटक धूप खिली थी। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव की तपिश ने बेहाल किया।