Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 7:30 pm IST

मनोरंजन

बोनी कपूर ने शेयर की रिया कपूर और अंशुला की बचपन की तस्वीर, देखें


फिल्म निर्माता बोनी कपूर का इंस्टाग्राम हैंडल उनके फैमिली मेंमर्स खास कर उनके बच्चों अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर और जान्हवी कपूर की पुरानी तस्वीरों से भरा है। हाल ही में उन्होंने अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के साथ अंशुला की बचपन की एक तस्वीर शेयर की। फोटो में रिया नन्ही अंशुला को गोद में लिए नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए बोनी ने लिखा, "रिया की सेफ बाहों में अंशुला।" अंशुला ने कामेंट करते हुए पोस्ट पर रिएक्ट किया, उन्होंने लिखा,"बेस्ट @rheakapoor." अर्जुन ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है।

बता दें कि अर्जुन और अंशुला मोना शौरी के साथ बोनी कपूर की पहली शादी से हैं। जबकि जान्हवी और खुशी श्रीदेवी के साथ उनकी दूसरी शादी से हैं।