Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Apr 2022 4:28 pm IST


आकाशीय बिजली से फुंका दानपुर का सब स्टेशन


बागेश्वर: आकाशीय बिजली गिरने से यूपीसीएल दानपुर का सब स्टेशन फुंक गया है। जिससे दानपुर घाटी की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। उपभोक्ताओं ने ऊर्जा निगम से आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। आकाशीय बिजली गिरने से यूपीसीएल का दानपुर में 33/11 सब स्टेशन फुंक गया है। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं। बिजली नहीं होने के कारण लोग चीड़ आदि के छिलके जला रहे हैं। इधर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि ऊर्जा निगम को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आपूर्ति शीघ्र बहाल होगी।