Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Oct 2021 12:28 pm IST


सिर पर पत्थर गिरने से युवक की मौत


रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग संगम बाजार में सुरंग के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक कानपुर सिसमौं का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे बारिश के चलते संगम बाजार सुरंग के पास पहाड़ी दरक गई। इस दौरान पहाड़ी से गिरा पत्थर एक युवक के सिर पर लग गया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।