Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Jul 2022 8:00 pm IST

नेशनल

पीएम नरेंद्र मोदी समेत इन नेताओं ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, देखें तस्वीरें...


आज (मंगलवार) को पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मुलाकात की। मोदी  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति भवन द्वारा ट्वीट कर दी गई।

जिसमें बताया गया कि, ' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कल उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात की।“

बता दें कि पीएम के अलावा आज पंजाब और चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भी राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात की।

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके और ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने भी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।