Read in App


• Wed, 8 Nov 2023 2:12 pm IST


छात्रसंघ चुनाव विवाद मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, फूंका पुतला


छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुए विवाद मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा की पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने से बच रही है।पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसके बाद कार्यकर्ता कोतवाली के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस काफी देर तक कार्यकर्ताओं को समझाया, जिसके बाद कोतवाली से कोतवाली से कुछ दूर जाकर पुतला फूंका।