Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 30 Apr 2023 1:00 pm IST

जन-समस्या

देश में 15 दिन बाद कोरोना के मामलों में आई कमी, 24 घंट में मिले सिर्फ 5,874 मरीज


नई दिल्‍ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,874 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 25 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 8,148 लोग ठीक भी हुए हैं। 20 दिन बाद देश में छह हजार से कम नए केस मिले हैं। इससे पहले 10 अप्रैल को 5,676 नए केस मिले थे। देश में बीते दिन 49,015 एक्टिव केस थे।

22 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के 10,112 नए मामले मिले थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से लगातार नए केस 10 हजार से कम मिले हैं। रविवार (23 अप्रैल) को 6,904 नए केस सामने आए थे और 16 लोगों की मौतें हुई थीं। सोमवार (24 अप्रैल) को 6,934 नए संक्रमित मिले थे और 24 लोगों की मौतें हुई थीं।

इसके बाद मंगलवार (25 अप्रैल) को 9,629 केस मिले और 29 लोगों की मौत हुई थी। बुधवार (26 अप्रैल) को 9,355 केस सामने आए थे। गुरुवार यानी (27 अप्रैल) को 7,533 नए केस मिले और 44 लोगों को मौत हुई थी। शुक्रवार (28 अप्रैल) को 7,171 केस मिले और 40 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को (29 अप्रैल) 5,874 नए केस सामने आए और 25 लोगों की मौत हुई।