Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Nov 2022 2:00 am IST

अपराध

पश्चिम बंगाल : पहले की रिटायर नौसैनिक पिता की हत्या, फिर लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, गिरफ्तार...


पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बरूईपुर इलाके में एक सेवानिवृत्त नौ-सैनिक का क्षत-विक्षत शव की हत्या का पुलिस ने पता लगा लिया है। 

दरअसल, नौ-सैनिक के बेटे ने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस जांच में जुटी थी। इसी बीच पुलिस ने नौसैनिक का शव बरामद कर लिया। मामले की जांच की गई तो पता चला कि बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। इतना ही नहीं शव को आरी से काटकर दोनों ने शव के पांच टुकड़े कर उसे ठिकाने लगा दिया था। 

पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर को एक तालाब से एक पूर्व नौसेना अधिकारी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान उज्ज्वल चक्रवर्ती के रूप में हुई है। उनकी उम्र 55 साल के करीब है। वे भारतीय नौसेना के पूर्व गैर-कमीशन अधिकारी थे। वे 2000 में रिटायर हुए थे। शव प्लास्टिक में लिपटा हुआ पाया गया है। 

पूछताछ में पता चला कि, 14 नवंबर को उनके परिवार में काफी झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान बेटे ने पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें शराब पीने की लत थी।