Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 29 Mar 2023 11:04 am IST

नेशनल

चीन को सबक सिखाने के लिए अमेरिका ने बढ़ाया बजट, रक्षा क्षेत्र पर खर्च करेगा इतने लाख करोड़...


चीन भारत के लिए ही नहीं अमेरिका के लिए भी बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है। इसको लेकर अमेरिका ने कमर कस ली है।

रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन का कहना है कि, चीन की चुनौती को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2024 के बजट में रक्षा मद में खर्च बढ़ा दिया है। बता दें कि, अमेरिका ने अपने बजट में रक्षा क्षेत्र पर खर्च करने के लिए 69 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। 

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि, चीन की चुनौती से निपटने के साथ ही हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में सैन्य  ताकत बढ़ाने और अमेरिका के सहयोगियों के साथ ज्यादा युद्धाभ्यास करने पर भी फोकस रहेगा। वित्तीय वर्ष 2024 के बजट का फोकस  हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा और चीन की चुनौती से निपटने पर है। 

बता दें कि इस क्षेत्र के लिए अमेरिका ने रक्षा बजट में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए 9.1 बिलियन डॉलर तय किया है।