Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 Jan 2023 12:30 am IST

मनोरंजन

न्यू ईयर सेलेब्रेट कर वापस लौटीं न्यासा देवगन, वीडियो देख यूज़र्स ने किया ट्रोल बोले-नशेड़ी!


अजय देवगन और काजोल की लाड़ली न्यासा नए साल का जश्न मनाकर दुबई से वापस मुंबई लौट चुकी हैं।  हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जैसे ही लोगों को पता चला कि न्यासा दुबई से वापस भारत लौट आई है उनका पारा हाई हो गया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर न्यासा देवगन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं।
जैसे ही लोगों को इस बात की भनक लगी कि वो भारत आ चुकी हैं, लोगों ने अजय और काजोल की बेटी को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल लोग न्यासा के जिस वीडियो की वजह से नाराज हैं,उसमें उन्हें डांस करते हुए देखा जा सकता है।

गौर करने वाली बात ये है कि न्यासा के साथ खड़ी लड़की के हाथ में शराब का गिलास था जिसे देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स भड़क गए। अजय और काजोल की बेटी को एयरपोर्ट पर स्माइल पास करते देख लोगों का गुस्सा और ज्यादा भड़क गया। अब ट्रोलर्स उन्हें बेशर्म कह रहे हैं।