Read in App

Rajesh Sharma
• Sun, 7 Nov 2021 8:22 am IST


सिडकुल पुलिस ने महिला को स्मैक समेत किया गिरफ्तार


 हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद में छापेमारी कर एक महिला को घर से गिरफ्तार किया है। महिला के पास से स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है। शुक्रवार रात सिडकुल पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक महिला घर में स्मैक का कारोबार कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार रात महिला के घर पर छापेमारी की। इस दौरान महिला ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनिया देवी पत्नी राजा उर्फ पिंकू निवासी रावली महदूद बताया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि सोनिया के पास से 6.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट से जेल भेज दिया है।