केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजोरी में जनसभा में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदाय को आरक्षण दिए जाने की तैयारी है।
शाह ने बताया कि, इसे लेकर कमीशन ने अपनी सिफारिशें भेज दी हैं। साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि, तीन परिवार से तीस हजार लोगों को तक पहुंचा लोकतंत्र, धारा 370 हटाने से पिछड़े, दलित, आदिवासी, पहाड़ियों को उनका अधिकार मिला। सफाई कर्मचारियों के पास कोई अधिकार नहीं था। अब उन्हें उनका हक मिला है। यहां पर एससी/एसटी एट्रोसिटी एक्ट नहीं था, जो अब जाकर मिला है। महिलाओं को भी उनका अधिकार मिला है।
शाह ने आगे कहा कि, सालों से लखनपूर में टोल टेक्स का बूथ लगा था, जिसे अब हटा दिया गया है। इसे समाप्त करके महंगाई को काबू में करने का काम किया है। पहले आए दिन पथराव की घटना होती थी, लेकिन क्या अब आते हैं। अब युवाओं के हाथ से पत्थर लेकर लैपटॉप दिए गए हैं। वो कहते थे धारा 370 हटाएंगे तो खून की नदियां बहेंगे, लेकिन आज की जनसभा उनको करारा जवाब है।
पिछले 75 साल में 15 हजार करोड़ का औद्योगिक निवेश आया है, जबकि तीन साल में 56 हजार करोड़ का निवेश आया है। शाह ने आरोप लगाया कि, कुछ लोग नहीं चाहते कि इस क्षेत्र में शांति बनी रहे। उन्होंने गुज्जर-बकरवाल को उकसाना शुरू कर दिया कि, पहाड़ी समुदाय के आने से उनका हिस्सा कम हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैं कहता हूं, पहाड़ी भी आएंगे और गुज्जर-बकरवाल का हिस्सा कम नहीं होगा।'