बागेश्वर: जिले में करंट लगने से घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले चार वर्ष में सात लोग करंट की चपेट में आने से मर चुके हैं। इसके पीछे अज्ञानता कहें या फिर ऊर्जा निगम की लापरवाही। लेकिन समय रहते लोगों और निगम को सजग होना पड़ेगा। जिले में करंट से पिछले चार वर्षों में छह लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जगथाना की यह सातवीं घटना है। विभाग ने सभी मामलों की जांच कराई। जिसमें विभाग की लापरवाही के बजाय लोगों की लापरवाही सामने आई है। विभाग ने जांच के बाद मानकानुसार मुआवजा भी दे दिया है। विभाग लोगों को बीच-बीच में जागरूक भी करता रहा है, लेकिन इसके बाद भी घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। विभाग के अनुसार चार वर्ष में जिले में करंट लगने से छह लोगों की मौत हो चुकी है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि सभी मामलों की जांच के बाद मानकानुसार मुआवजा दे दिया है। जगथाना मामले की जांच शुरू कर दी गई है।