तहसील के सुदूर ग्राम धनखोली स्थित कालिका माता मंदिर में सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भागीदारी कर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पूर्व मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ और हवन सहित विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए गए।मां के जयकारों और भजन कीर्तनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में पंडित तारादत्त जोशी, मुख्य यजमान मोहन चंद्र जोशी, विमला जोशी, कौशल जोशी, दीपा जोशी, ललित जोशी, लक्ष्मी जोशी, कृपाल सिंह नेगी, प्रसून अग्रवाल, दिवाकर जोशी, उमेश जोशी, नन्दा बल्लभ जोशी, निधि, अन्नपूर्णा सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।