कपकोट। बिजली के बिलों की वसूली के लिए ऊर्जा निगम ने अभियान तेज कर दिया है। कर्मचारियों ने भराड़ी बाजार में जाकर दुकानों से बिल वसूला। भराड़ी बाजार से एक तथा कपकोट से दो लाख की वसूली की। जेई कैलाश चंद्र उप्रेती ने बताया कि अभी तक 35 लाख की वसूली हो गई है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। वसूली करने वालों में रमेश चंद जोशी, सुरेश राम, खीम राम आदि शामिल थे।