बागेश्वर: साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में एक लाख 73 हजार 349 रुपये की धनराशि वापस हो गई है। साइबर क्राइम सैल की त्वरित कार्रवाई के बाद ठगी के शिकार व्यक्ति ने राहत की सांस ली है।पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम, आनलाइन धोखाधड़ी बढ़ रही है। उसकी रोकथाम के लिए साइबर सैल बनाया गया है। सभी थाना प्रभारियों को साइबर से संबंधित अपराधों, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में सैल प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि बीते नौ मई को जल्थाकोट निवासी प्रदीप तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति का काल आया। वह बैंक अधिकारी बता रहा था। खाते से संबंधित जानकारी हासिल की। उनके बैंक खाते से एक लाख 17 हजार 855 रुपये निकाल लिए। साइबर सैल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनराशि रिफंड करा दी है।