भारतीय जनता पार्टी के अभियान के तहत घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा अभियान की सफलता को कार्यकत्र्ता सड़क पर उतरे।अभियान के तहत पछवादून की विकासनगर और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकत्र्ताओं ने आवासीय भवनों और व्यापारिक प्रष्ठिानों पर पार्टी के झंडे और स्टीकर लगाए। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने विकासनगर के निवासियों को मोदी सरकार नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी।
विधानसभा क्षेत्र के लाइन जीवनगढ़ में कार्यकत्र्ताओं के साथ विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने आवासीय भवनों पर पार्टी के झंडे लगाए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी कार्यकत्र्ताओं को पूरे उत्साह के साथ घर-घर जाना है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में क्षेत्रवासियों को विस्तार से जानकारी भी दी। कहा कि, मोदी सरकार देश की जनता के लिए विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रही है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का काम कर रही है। कोरोना काल में सरकार ने 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन मुहैया कराया। अभियान के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर, मुकेश शर्मा, अनुराधा वालिया, सुनीता देवी, नीरज चौहान, आशा चौहान, नबाव, उस्मान, रोशन नेगी मौजूद रहे।