Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 4 Oct 2022 7:30 am IST


दशहरे पर करें इन 3 चीजों का गुप्तदान, लक्ष्मी जी देंगी अपार धन-दौलत


हिंदू धर्म में दशहरे के त्योहार का खास महत्व होता है। शारदीय नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इसे विजयादशमी भी कहते हैं। इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर और भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में इस दिन रावण का दहन किया जाता है। इस दिन अस्त्रों-शस्त्रों और वाहनों की पूजा भी की जाती है। यह दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए काफी विशेष होता है। दशहरे के दिन किए गए टोटके, उपाय, दान और पूजा बहुत असरदार होते हैं। दशहरे के दिन तीन चीजों के दान का महत्व रहता है। जिनका गुप्त दान करने से मां लक्ष्मी जल्द ही प्रसन्न होती हैं।

इन चीजों का करें दान
 - दशहरे का दिन अपार सुख-समृद्धि दिलाने वाला होता है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले कार्य करने चाहिए। दशहरे के दिन तीन चीजों का गुप्त 
   दान करने से मां लक्ष्मी जल्द ही प्रसन्न होती हैं।
 - दशहरे के दिन किसी भी मंदिर में नई झाड़ू दान करें। इस दौरान मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना करें।
 - दशहरे के दिन रावण दहन के बाद अन्न, जल और कपड़े का गुप्त दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं। कभी भी पैसों की कमी नहीं होती   है।
 - इसके साथ ही दशहरे को लेकर कुछ खास मान्यताएं भी हैं। दशहरे के दिन सोना, चांदी, गाड़ी आदि कीमती चीजों को खरीदना बहुत शुभ होता है। माना 
  जाता है कि इस दिन ये चीजें खरीदने से पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना और पाना बहुत शुभ माना जाता है।