उत्तरकाशी : उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 की 5000 मीटर दौड़ में बड़कोट निवासी 73 वर्षीय रामकृष्ण बडोनी ने जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता है। इतनी उम्र में भी बडोनी के जज्बे और उनकी इस जीत पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपने जज्बे को बरकरार रखते हुए स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।
सेना से सेवानिवृत्त हैं रामकृष्ण बडोन - उत्तरकाशी जिले के बड़कोट निवासी 73 वर्षीय रामकृष्ण बडोनी सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद भी अपनी दिनचर्या नियमित रखी हुई है।देहरादून में आयोजित उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के 5000 मीटर दौड़ में स्वर्णपदक जीतने के बाद अब रामकृष्ण बडोनी आगामी फरवरी में नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
इससे पहले भी रामकृष्ण बडोनी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर दौड़ में पदक जीत चुके हैं।