बागेश्वर: नगर पालिका को दो और ई-रिक्शे मिल गए हैं। अब नगर में चार हो गए हैं। दो अभी और आने हैं। इससे पहले दो रिक्शे मंडलसेरा मार्ग पर दौड़ रहे हैं। नये रिक्शे कठायतबाड़ा और बिलौना मार्ग पर दौड़ेंगे। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि ई-रिक्शे लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। लोग कम खर्च पर अधिक लाभ ले रहे हैं। पालिका क्षेत्र में कुछ छह रिक्शे स्वीकृत हैं। इसमें से चार आ गए हैं और दो जल्द आएंगे। इस मौके पर ईओ राजदेव जायसी समेत पालिका कर्मी मौजूद रहे।