Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 8 Dec 2022 10:32 am IST


खाने को टेस्टी बनाने के साथ हेल्दी बनाए रखने के लिए बेसिक कुकिंग टिप्स


क्या खाना बनाना आपको सबसे बोरिंग काम लगता है? अगर आपका जवाब हां है, तो फिर आपको खाना बनाने की रेसिपी से पहले कुछ बेसिक कुकिंग टिप्स के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इससे आप कम समय में स्वादिष्ट खाना बना सकते हैं। ये बेसिक टिप्स हर रेसिपी को बनाने में काम आएंगे। आइए, जानते हैं कुछ बेसिक कुकिंग टिप्स- 

बारीक काटें प्याज  - प्याज को भूनने में काफी वक्त लग सकता है, अगर आप प्याज को बारीक नहीं कांटेगे। ऐसे में आपको प्याज को बारीक काटना चाहिए। इसके साथ ही प्याज को अच्छी तरह से भूनें। प्याज भूनने से अच्छी तरह से गल जाता है। 

मीडियम आंच पर बनाएं खाना - खाना बनाने का सबसे बेसिक रूल यही है कि आपको मीडियम या स्लो आंच पर खाना बनाना चाहिए क्योंकि इससे पोषक तत्व ज्यादा नष्ट नहीं होते हैं और खाना भी स्वादिष्ट बनता है। 

सब्जियों को काटने से पहले धोएं - सब्जियों को काटने से पहले भी जरूर धोएं क्योंकि सब्जियों पर धूल जमी रहती है। इसे काटने से पहले भी एक बार जरूर धोएं। वहीं सब्जियां काटने के बाद भी इसे नॉर्मल पानी से जरूर धोना चाहिए। 

सरसों या जैतून का तेल - खाना बनाने के लिए सरसों और जैतून का खेल सबसे ज्यादा अच्छा होता है। ऐसे में आपको सरसों या जैतून का तेल भी किचन में रखना चाहिए। रिफाइंंड से अच्छा विकल्प सरसों और जैतून का तेल है क्योंकि ये दोनों ही तेल बहुत पौष्टिक होते हैं। 

 हरी मिर्च - आपको खाना बनाने के लिए हमेशा हरी मिर्च का ही इस्तेमाल करना चाहिए। कोशिश करें कि लाल मिर्च का कम से कम इस्तेमाल करें। हरी मिर्च हेल्थ के लिए अच्छी होती है जबकि लाल मिर्च में कई तरह के केमिकल मिले होते हैं।