Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 25 Mar 2022 5:54 pm IST

जन-समस्या

दोनों महत्वपूर्ण लिफ्ट पेयजल योजनाएं ठप, पिथौरागढ़ नगर में पानी को लेकर हाहाकार


एक लाख की आबादी वाले पिथौरागढ़ नगर में पेयजल आपूर्ति पिछले दो दिनों से ठप है। नगर को पेयजल की आपूर्ति करने वाली विशालकाय दोनों पेयजल योजनाएं बाधित हैं। नगर में पानी नहीं पहुंचने से लोग परेशान हैं। ग्रीष्म काल की शुरुआत में ही पेयजल संकट से लोगों में गहरा आक्रोश है। नगर के लिए 80 करोड़ की लागत से बनी आंवलाघाट पेयजल योजना में तकनीकी दिक्कत आ गई है, जिससे पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है। दूसरी घाट पंपिग पेयजल योजना की पेयजल लाइन में पेड़ गिर जाने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। घाट से भी पानी शहर में नहीं पहुंच रहा है। दोनों पेयजल योजनाएं शहर से 30 से 35 किमी. की दूरी पर स्थित हैं। विवादित ठुलीगाड़ पेयजल योजना से नाममात्र का पानी शहर में पहुंच रहा है।