Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Jun 2022 1:00 pm IST

नेशनल

आज रांची जाएंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, आदिवासी रैली को करेंगे संबोधित


आज (रविवार) को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची पहुंचेंगे। इसके साथ ही वे यहां कुछ कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके साथ वह रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी रैली को भी संबोधित करेंगे।

बता दें कि इस बात की जानकारी पार्टी अधिकारियों ने शनिवार दी। जिसमें कहा कि रैली में राज्य के अगल-अलग हिस्सों से जनजातीय लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। आपको बता दे कि नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची जा रहे हैं।