Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Jul 2022 8:54 am IST

नेशनल

डंपर ने गंगाजल ले जा रहे 7 कावड़ियों को कुचला, 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर


हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के पास शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, सभी गंगाजल लेकर हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। और गंभीर रूप से घायल 2 कावड़ियों को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़  मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार सभी लोग खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं।