Read in App


• Mon, 26 Apr 2021 1:25 pm IST


प्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री मंजूर एहतेशाम का निधन


मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार मंजूर एहतेशाम का निधन हो गया है। पद्मश्री से सम्मानित मंजूर ने रविवार रात भोपाल में अंतिम सांस ली। 1973 में उनकी पहली कहानी " रमज़ान में मौत " और 1976 में उनका पहला उपन्यास "कुछ दिन और" प्रकाशित हुआ था। मंजूर साहब के दो ऐसे उपन्यास थे जो उनके अपने शहर भोपाल से वास्ता रखते थे। दोनों उपन्यासों में उन्होंने नवाबी दौर के बाद भोपाल की बदलती परम्पराओं पर फोकस किया था।