Read in App


• Tue, 19 Mar 2024 4:32 pm IST


जोशीमठ में 26-27 को मनाई जाएगी चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ


गोपेश्वर। इस वर्ष चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। गौरा देवी पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति रैणी की ओर से 26 व 27 मार्च को जोशीमठ में चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समिति ने एक बैठक की और स्वर्ण जयंती समारोह भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया। समारोह में लोकगायकों की सांस्कृतिक संध्या मुख्य आकर्षक का केंद्र रहेगी।समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, सचिव पुष्कर सिंह राणा और संरक्षक चंद्र सिंह ने बताया कि समारोह का आयोजन जेपी खेल मैदान रविग्राम में होगा। समारोह में हंस फाउंडेशन के संस्थापक मंगला माता और भोले जी महाराज मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान जोशीमठ क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन को लेकर उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। समारोह में खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी।