Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 31 Jul 2021 7:00 am IST


विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की 52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति


मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत 18 निर्माण कार्यों हेतु 05 करोड़ 40 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के अन्तर्गत 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ 82 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत 05 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 60 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने राज्य योजनान्तर्गत टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 06 करोड़ 52 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 23 लाख 48 हजार रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।