Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 17 May 2022 5:50 pm IST


तीर्थ यात्रियों की मदद में जुटी रेडक्रॉस समिति


उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा के तहत गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए भारतीय रेडक्रॉस समिति के सदस्य भी निरंतर मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं। यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क खोलकर रेडक्रॉस के सदस्य उनको प्राथमिक उपचार के साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर, रास्ता भटकने पर होटल तक पहुंचाना सहित सामान छूटने तथा खोने पर उनको मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।भारतीय रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष माधव प्रसाद जोशी ने बतया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो तथा उनकी मदद की जा सके। इसके लिए रेडक्रॉस समिति की ओर से हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। कहा कि गत रविवार को गंगोत्री धाम की यात्रा से लौटते वक्त रामपुर उत्तर प्रदेश के निवासी नितिन उप्पल जो कि गंगोत्री यात्रा पर अपनी पत्नी के साथ आये थे। जहां गंगनानी में पास उनका फोन कहीं खो गया था, जिससे वह काफी परेशान थे। उत्तरकाशी पहुंचने पर उनकी मुलाकात रेडक्रॉस के सदस्यों से हुई और उन्होंने अपनी समस्या बताई।