Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 17 Jan 2023 4:47 pm IST

मनोरंजन

रिलीज हुआ अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का मोशन पोस्टर, फैंस ने की तब्बू के फर्स्ट लुक की तारीफ़


अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' से  सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाले अजय देवगन जल्द ही 'भोला' को लेकर आने  वाले हैं। इस फिल्म का टीजर बीते 22 नवंबर को जारी किया गया था। टीजर में हाथ में श्रीमदभगवत गीता और माथे पर भस्म लगाते दिखे अजय देवगन का लुक फैंस के लिए एक सरप्राइज एलिमेंट की तरह आया। अब फिल्म 'भोला' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है जिसमें तब्बू का फर्स्ट लुक देखने को मिल रहा है। इसमें आंखों पर गॉगल्स और हाथ में गन लिए तब्बू काफी इंटेंस अंदाज में नजर आ रही हैं।



अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तब्बू का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'एक खाकी-सौ शैतान।' अजय के पोस्टर रिलीज करने के बाद ही यह सोशल मीडिया की ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बन गया है, यानी 'दृश्यम' के बाद एक बार फिर अजय और तब्बू एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि फिल्म 'भोला' सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन ही हैं। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी।