Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 May 2022 2:13 pm IST


पुलिस के हत्थें चढ़े लम्बें समय से फरार चल रहे 3 वांरटी


अलग-अलग मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे 3 वांरटियों को बन्नाखेड़ा चौकी पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गये इन सभी वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा जहां से इनको जेल भेजा जायेगा।
बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अुर्जन गिरी गोस्वामी ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन पर फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत् बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र के फरार चल रहे वारंटी रविंद्र सिंह पुत्र सलविंदर सिंह निवासी भीकमपुरी, भूपेंद्र सिंह पुत्र बंशीलाल निवासी गजरौला, विपिन सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी खंबारी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि चौकी पुलिस उच्चाधिकारियांे के निर्देश पर लगातार अवैध खनन, कच्च्ी शराब तथा नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिये अभयान चला रही है। उन्होंने बताया कि येतीनो वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे थे जिनको पकड़ लिया गया है। टीम में इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी के साथ, कांस्टेबल कैलाश मेहरा, कांस्टेबल मनोज सिंह बिष्ट मौजूद रहे।