Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 Aug 2021 3:25 pm IST


मुख्यमंत्री धामी ने किया " मुख्यमंत्री वात्सलय योजना " का शुभारंभ



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ NIC के माध्यम से इस योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के अंतर्गत कोविड-19 या अन्य बीमारियों से माता-पिता या संरक्षक की मृत्यु से प्रभावित बच्चों को पहले चरण में 21 साल के होने तक प्रत्येक माह 3 हज़ार रुपये दिए जाएंगे। ये धनराशि सीधे उनके खातों में पहुंचाई जाएगी। सभी लाभार्थी बच्चों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए समस्त जिलाधिकारियों को प्रभावित बच्चों की देखभाल , पुनर्वास , चल-अचल संपत्ति एवं उत्तराधिकारों की रक्षा के लिए  संरक्षक अधिकारी नामित किया गया है। सीएम वात्सल्य योजना के अवसर पर कुल 1062 बच्चों को माह जुलाई की 3 हज़ार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गयी है। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वात्सलय योजना को दिशा देने वाली महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य मौजूद रहीं। साथ ही कार्यकम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, और टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी भी मौजूद रहे।