Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Jun 2022 9:00 pm IST

अपराध

इस्लामाबादः यूनिसेफ की अधिकारी से सुरक्षा गार्ड ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस


पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की एक अधिकारी महिला के साथ उसके ही सुरक्षा गार्ड ने दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

दरअसल, इस्लामाबाद में कार्यरत यूनिसेफ अधिकारी के साथ उनके ही आवास पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने दुष्कर्म किया। जहां अधिकार ने आबपारा पुलिस में आरोपी गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल घटना के बाद से आरोपी फरार है। जिसकी तलाभ  में पुलिस लगी हुई है।